Categories: News-Headlines

ESI योजना के अंतर्गत दिसम्बर, 2023 में 18.86 लाख नए श्रमिकों का नाम दर्ज

ईएसआईसी के अस्थायी भुगतान रजिस्टर से पता चलता है कि दिसम्बर, 2023 में योजना से 18.86 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं।

कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत दिसम्बर, 2023 के महीने में लगभग 23,347 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया और सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत लाकर अधिक श्रमिकों के लिए कवरेज सुनिश्चित किया गया।

डेटा से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि देश के युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं क्योंकि महीने के दौरान जोड़े गए कुल 18.86 लाख कर्मचारियों में से 8.83 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 47 प्रतिशत है, 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के हैं।

भुगतान रजिस्टर के लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि दिसम्बर, 2023 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.59 लाख रहा है। डेटा से पता चलता है कि दिसम्बर, 2023 के महीने में कुल 47 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है। यह दर्शाता है कि ईएसआईसी इसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

16 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.