ESIC के प्रारंभिक वेतन-संबंधी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल, 2023 के महीने में 17.88 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। अप्रैल, 2023 के महीने में लगभग 30,249 नए संस्थानों को पंजीकृत किया गया और ESIC के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक कवरेज सुनिश्चित होती है।
आंकड़े ये भी दर्शाते हैं कि देश के युवाओं के लिए ज्यादा नौकरियां उत्पन्न हुई हैं क्योंकि इस माह में कुल 17.88 लाख कर्मचारियों में से, 25 वर्ष आयु समूह वाले 8.37 लाख कर्मचारी नए पंजीकरणों का अधिकतम हिस्सा हैं, जो कि जुड़ने वाले कुल कर्मचारियों का 47 प्रतिशत हैं।
अप्रैल 2023 के वेतन आंकडों के लिंगानुसार विश्लेषण के मुताबिक, 3.53 लाख महिला सदस्य भी इसमें शामिल हो चुकी है। इसके अलावा, अप्रैल 2023 के महीने में कुल 63 ट्रांसजेंडर कर्मचारी ESI योजना के अंतर्गत पंजीकृत हुए हैं। यह दिखाता है कि ईएसआईसी समाज के सभी वर्गों को लाभ प्रदान करने के प्रति समर्पित है।
वेतन संबंधी यह आंकडे अस्थायी है, क्योंकि आंकडो में बदलाव लगातार जारी रहता है।
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment