प्रवर्तन निदेशालय ने जबरन धर्मांतरण मामले के संबंध में धन शोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छह परिसरों में छानबीन की है। निदेशालय के बयान में कहा गया है कि जबरत धर्मांतरण पर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी बल – ए.टी.एस. की प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन की जांच की गई। प्राथमिकी में मोहम्मद उमर गौतम, उसके सहयोगी मुफ्ती क़ाज़ी जहांगीर क़ासिम और अन्य पर आरोप लगाया गया है कि वे पैसे का लालच देकर लोगों का इस्लाम में धर्मांतरण करवा रहे थे।
इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के तीन-तीन स्थानों पर छानबीन की। दिल्ली के जामिया नगर में मुख्य आरोपी मोहम्मद उमर और उसके सहयोगी के घर और इस्लामिक दवा सेंटर के कार्यालय सहित तीन परिसरों में छानबीन की गई। निदेशालय ने बताया कि लखनऊ और संत कबीर नगर में अल-हसन एजूकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन तथा गाइडेंस एजूकेशन और वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय में भी छानबीन की गई। मोहम्मद उमर, इन संगठनों से जुडा है और गैरकानूनी धर्मांतरण में बडी भूमिका निभा रहा है।
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment