Categories: News-Headlines

प्रवर्तन निदेशालय ने आदर्श ग्रुप और रिद्धि सिद्धि ग्रुप की 366 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्‍त की

प्रवर्तन निदेशालय ने आदर्श ग्रुप और रिद्धि सिद्धि ग्रुप की कंपनियों की लगभग तीन सौ छियासठ करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को जब्‍त किया है। जब्‍त की गई संपत्तियों में राजस्‍थान, हरियाणा और नई दिल्‍ली स्थित कृषि भूमि, आवासीय और व्‍यवसायिक भूमि शामिल है। इसके आलावा फिक्‍सड डिपोजिट के दस्‍तावेज भी जब्‍त किये गए हैं।

ED has provisionally attached immovable and movable assets worth Rs.365.94 Crore of Adarsh Group of Companies and others under PMLA in a cheating case. pic.twitter.com/S2ev7TnDnD

— ED (@dir_ed) June 25, 2021

प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्‍थान पुलिस के विशेष दस्‍ते द्वारा दायर की गई एफआईआर के आधार पर आदर्श ग्रुप के मुकेश मोदी, राहुल मोदी और अन्‍य पदाधिकारियों तथा आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की है। जांच से पता चला है कि इन्‍होंने और सोसायटी के पदाधिकारियों ने धोखाधड़ी करके जमाकर्ताओं के पैसे निकाल लिये।

प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले, छह राज्‍यों में एक हजार चार सौ 89 करोड़ मूल्‍य की संपत्तियों को जब्‍त किया था। जांच से पता चला है कि कुल तीन हजार 830 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी, जिसमें से जांच एजेंसी ने आदर्श ग्रुप और रिद्धि सिद्धि ग्रुप और इनसे जुड़ी अन्‍य कंपनियों एक हजार 854 करोड़ रुपये से अधिक मूल्‍य की चल और अचल संपत्तियों को अस्‍थायी तौर पर जब्‍त किया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.