Science

निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव के लिए शुरू करेगा सी-विजिल मोबाइल ऐप

Election Commission will launch C-Vizil mobile app for assembly elections

निर्वाचन आयोग आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्‍यों में सी-विजिल मोबाइल ऐप शुरू करेगा। इसके जरिये आम लोग चुनावी अनियमितताओं की सूचना दे सकेंगे।

निर्वाचन आयोग आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में इंटरनेट आधारित मोबाइल एप्प सी-विजिल शुरू कर रहा है। सी-विजिल अर्थात सिटिज़न-विजिल पहली बार विधानसभा चुनावों में, प्रायोगिक परियोजना के रूप में आरंभ किया जाएगा। छत्तीसगढ़ से हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस एप्प का उपयोग चुनाव वाले राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान ही किया जा सकता है।

सी-विजिल ऐप के माध्‍यम से आम नागरिकों को मौके से आचार संहिता के उल्‍लंघन की सूचना, फोटो या वीडियो के जरिये भेजने का अवसर प्राप्‍त होगा। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि इससे स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्‍चित करने में मदद मिलेगी।

सी-विजिल एक सिटीजन सैंट्रिक एन्‍ड्रॉयड आधारित मोबाइल ऐप है जिसकी सहायता से कोई भी नागरिक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के उल्‍लंघन के संबंध में कोई भी गतिविधि उनको दिख रही है तो उसकी ऑन-लाइन सूचना सक्षम अधिकारी को दे सकते हैं। सी-विजिल ऐप के जरिये प्राप्‍त शिकायतों पर चुनाव आयोग के विभिन्‍न दल मौके पर पहुंचकर समय-सीमा के भीतर जरूरी कार्रवाई करेंगे।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुदृढ़ पहाड़ी सड़कों के लिए भूस्खलन शमन पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम… Read More

59 minutes ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नवाचार और समावेशिता पर 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री… Read More

59 minutes ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत… Read More

3 hours ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दूसरे चरण को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से दुष्‍कर्म पीड़ितों के 20 सप्ताह से अधिक के गर्भपात संबंधी कानून में संशोधन पर विचार करने को कहा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 15 वर्षीय बालिका को 30 सप्‍ताह का गर्भ चिकित्‍सकीय रूप से हटाने… Read More

3 hours ago

APEDA ने पीलीभीत में बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र के लिए 70 वर्ष के पट्टे समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत में बासमती चावल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.