Education

महाराष्ट्र में 10वीं तक के छात्रों के लिए यू-ट्यूब चैनल के जरिए पढ़ाई, जानें शेड्यूल

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्कूली छात्रों री पढ़ाई जारी रखने के लिए राज्य सरकार ने अब नई पहल करते हुए यू-ट्यूब चैनल का सहारा लिया है. महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (MSCERT) ने कक्षा 1 से लेकर 10वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए चार नए यू-ट्यूब चैनल्स लॉन्च किये हैं.

महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. ट्वीट में वर्षा गायकवाड़ ने लिखा है कि ‘ये चैनल फिलहाल मराठी व उर्दू में शुरू किए गए हैं. जल्द ही हिन्दी व अंग्रेजी भाषाओं में भी ये चैनल लॉन्च किए जाएंगे.

जियो टीवी पर 12 चैनल्स

शिक्षा मंत्री ने बताया है कि इसके अलावा जिओ टीवी (Geo TV) पर भी क्लास 3 से लेकर 12वीं तक के लिए कुल 12 चैनल्स शुरू किए गए हैं. उन्होंने कहा कि चार माध्यमों में एजुकेशनल चैनल्स शुरू करने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य है.

स्कूल शुरू करेंगे ऑनलाइन क्लासेस

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने बीते बुधवार को स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि वे सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू करें. प्री-प्राइमरी के लिए सोमवार से शुक्रवार रोज 30 मिनट ऑनलाइन क्लासेस ली जाएं, जिसमें टीचर्स बच्चों के पैरेंट्स को गाइड करेंगे.

ऐसे करेंगे पढ़ाई

क्लास 1 व 2 के लिए 30 मिनट के दो सेशंस होंगे

पहले 15 मिनट में टीचर्स पैरेंट्स के साथ सेशन करेंगे

इसमें बच्चों की घर पर पढ़ाई के विषय में चर्चा होगी

फिर अगले 15 मिनट में स्टूडेंट्स को एक्विटी बेस्ड लर्निंग कराई जाएगी

क्लास 3 से 8 के लिए रोजाना 45-45 मिनट के दो सेशंस लिए जाएंगे

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए रोजाना 45-45 मिनट के चार सेशंस होंगे

Leave a Comment

Recent Posts

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

22 hours ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

1 day ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

1 day ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

2 days ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 days ago

This website uses cookies.