Categories: News-Headlines

सस्‍ता हो सकता है खाने का तेल, खाद्य तेल के लिए बंदरगाहों पर आयात क्लीयरेंस का समय 3-4 दिन हुआ

भारतीय सीमा शुल्क विभाग भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के साथ मिलकर खाद्य तेलों के आयात क्लीयरेंस की लगातार निगरानी कर रहा है। यह देखा गया है कि खाद्य तेल के लिए आयात क्लीरयेंस समय काफी कम होकर लगभग 3-4 दिन रह गया है। जो कि नमूना लेने, शुल्क भुगतान और लॉजिस्टिक के लिए लगने वाला सामान्य समय है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बंदरगाहों पर जाम न लगे। व्यापार को सुविधाजनक बनाने और मंजूरी में तेजी लाने के लिए, सभी सीमा शुल्क क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है और सुचारू निकासी के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया भी लागू की गई है। इसके अलावा सीमा शुल्क विभाग उद्योग संघों के साथ नियमित रूप से संपर्क में भी बना हुआ है।

निम्नलिखित आंकड़ों से हाल की अवधि में कच्चे पाम तेल (सबसे महत्वपूर्ण खाद्य तेल आयात) के आयात में उल्लेखनीय वृद्धि का पता चलता है: –

खाद्य तेल

30.6.20 से 12.7.20

30.6.21 से 12.7.21

कच्चा पाम तेल
2,90,694
4,04,341

खाद्य तेल

01.4.20 से 12.7.20

01.4.21 से 12.7.21

कच्चा पाम तेल
19,03,035
20,91,332

खाद्य तेलों से संबंधित आयात/निर्यात नीति, उसकी मात्रा की मंजूरी और बंदरगाहों पर लंबित स्थिति सहित कृषि वस्तुओं की कीमतों पर अंतर-मंत्रालयीय समिति द्वारा साप्ताहिक आधार पर समीक्षा की जाती है। इसके अलावा मंत्रियों के समूह और सचिवों की समिति द्वारा भी इन कारकों की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है।

उपभोक्ता मामले विभाग और खाद्य विभाग, खाद्य तेलों की खुदरा बिक्री कीमतों की लगातार निगरानी करता है और उसे नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाने का आकलन करता है। सामान्य रूप से इस संबंध में टैरिफ और अन्य नीतिगत कदम इन समितियों/समूहों की सिफारिशों पर उठाए जाते हैं।

उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए हाल ही में खाद्य तेल के संबंध में कुछ कदम उठाए गए हैं। इनमें खाद्य कच्चे पाम तेल पर सीमा शुल्क 35.75 प्रतिशत से घटाकर 30.25 प्रतिशत और रिफाइंड पाम तेल पर 49.5 प्रतिशत से घटाकर 41.25 प्रतिशत करना शामिल है। इसके अलावा, रिफाइंड पाम तेल के आयात पर 31 दिसंबर तक प्रतिबंध हटा दिया गया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.