Categories: News-Headlines

ED ने दिल्‍ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्‍ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर कल पूछताछ के लिए बुलाया है। अरविंद केजरीवाल को धनशोधन निवारण अधिनियम- पीएमएलए के तहत बयान दर्ज कराने को भी कहा गया है।

यह दूसरा मौक़ा है, जब अरविंद केजरीवाल को पीएमएलके के तहत समन जारी किया गया है। निदेशालय, दिल्‍ली आबकारी नीति से जुडे धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए उन्हें पहले ही कई समन भेज चुकी है। अरविंद केजरीवाल निदेशालय के आठ समन को गैर-कानूनी कहकर टाल चुके हैं। निदेशालय ने आबकारी नीति मामले में नवीं बार समन जारी कर उन्हें 21 मार्च को पेश होने को कहा है।

दिल्ली जल बोर्ड मामले में, निदेशालय का आरोप है कि इस विभाग के एक अनुबंध में भ्रष्टाचार से मिले रिश्वत की राशि आम आदमी पार्टी के चुनाव कोष में डाल दी गई थी। पिछले महीने निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार, राज्‍यसभा के सांसद एन. डी. गुप्‍ता, बोर्ड के पूर्व सदस्‍य शलभ कुमार, चार्टड अकाउंटेंट पंकज मंगल और कुछ अन्‍य लोगों के ठिकानों पर छापेंमारी की। केन्‍द्रीय अनवेषण ब्‍यूरो – सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप है कि बोर्ड के पूर्व मुख्‍य इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा ने 38 करोड रूपये का एक अनुबंध एन.के.जी. इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर लिमिटेड कम्‍पनी को दिया जो तकनीकी रूप से पात्र नहीं थी। निदेशालय ने इस वर्ष जनवरी में, इस मामले में मुख्य अभियंता जगदीश कुमार अरोड़ा और एक ठेकेदार अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.