प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में ए. के. इन्फोसिस्टम्स के प्रोमोटर अमित कात्याल को गिरफ्तार कर लिया है। समझा जाता है कि कात्याल धन के अवैध कारोबार के आरोपी राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद और उनके पुत्र तथा बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का करीबी सहयोगी है। सूत्रों के अनुसार, कात्याल ने निदेशालय के समन की दो महीने से अनदेखी कर रहा था और उसे कल पूछताछ के बाद निदेशालय ने हिरासत में लिया।
जमीन के बदले नौकरी घोटाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-यूपीए के पहले कार्यकाल में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान हुआ था। आरोप है कि वर्ष 2004 से 2009 के दौरान कई लोगों को रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्ति दी गई। बदले में, नौकरी पाने वालों ने लालू प्रसाद के परिवार और ए. के. इन्फोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को अपनी जमीन हस्तांतरित की थी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment