वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त करने के लिए, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म, योर स्टोरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह भागीदारी जमीनी स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों और ग्रामीण भारत में उभरती प्रतिभाओं का सहयोग करने के डीपीआईआईटी के दृष्टिकोण के अनुरूप है। सहयोग का उद्देश्य भारत परियोजना के तहत एआई-संचालित टूल, वेंचर लॉन्चपैड और क्षेत्रीय सफलता की गाथा कहने की पहल के माध्यम से 10 लाख उद्यमियों को सशक्त बनाना है।
यह पहल भारत के स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी प्रणाली के भीतर जुड़ाव को प्रोत्साहन देने के लिए प्रमुख स्टार्टअप कार्यक्रमों और डेवलपर-केंद्रित प्लेटफार्मों का भी लाभ उठाएगी। ये प्लेटफ़ॉर्म इनोवेशन शोकेस, संस्थापक-निवेशक नेटवर्किंग और एआई, जेनएआई, डेटा और ब्लॉकचेन जैसे उभरते क्षेत्रों में सहायता की सुविधा प्रदान करेंगे।
डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में अगली पीढ़ी के उद्यमियों को आगे बढ़ाने में समावेशी प्लेटफार्मों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी नेटवर्क, ज्ञान और सफलता की कहानियों तक पहुँच का विस्तार करेगी, विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों के महत्वाकांक्षी प्रवर्तक के लिए, जिससे भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र बनाने में तेज़ी आएगी।
डीपीआईआईटी के उप सचिव राजेश कुमार और योरस्टोरी और द भारत प्रोजेक्ट की संस्थापक और सीईओ श्रद्धा शर्मा ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment