देश के स्वदेशी शिल्प और कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) कार्यक्रम की शुरुआत की है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अपर सचिव चरणजीत सिंह और डीपीआईआईटी की निदेशक सुप्रिया देवस्थली द्वारा कल सरस आजीविका स्टोर में ओडीओपी वॉल के उद्घाटन के साथ इस रणनीतिक सहयोग का अनावरण किया गया। सरस आजीविका स्टोर में ओडीओपी वॉल दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों के बीच सामंजस्यपूर्ण साझेदारी का प्रतीक है।
सरस आजीविका, दीनदयाल अंत्योदय (डीएवाई-एनआरएलएम), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है। सरस आजीविका महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा समर्थक है, जिसमें महिला कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के विकास और उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अपने बेहतरीन उत्पादों के लिए एक विशेष बाजार तैयार करते हुए, सरस आजीविका महिलाओं के कौशल एवं प्रतिभा को बढ़ावा देता है, जिससे उन्हें स्वतंत्र उद्यमी बनने में सहायता मिलती है।
एक महत्वपूर्ण सहयोग के रुप में, ओडीओपी कार्यक्रम ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ उत्पाद टैगिंग और स्टोरी कार्ड जैसी नवीन सुविधाओं को लागू करने के लिए साथ है। इनका उद्देश्य उपभोक्ताओं और उत्साही लोगों को एम्पोरियम तक लाना है, जिससे बिक्री को बढ़ावा मिल सके और भारत के असाधारण उत्पादों की दृश्यता में बढ़ोत्तरी हो सके।
इस ओडीओपी पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण अनुरुप देश के सभी जिलों में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। यह कार्यक्रम प्रत्येक जिले से एक अद्वितीय उत्पाद का चयन करता है और उसका प्रचार करता है, जो पूरे देश में उत्पादों की विविध श्रृंखला का प्रदर्शन करता है जिसमें हथकरघा और हस्तशिल्प सहित विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है। ओडीओपी अपनी पहुंच एवं प्रभाव का विस्तार करने के लिए बड़ी रणनीति के रूप में, देश को विशिष्ट शिल्प कौशल एवं उद्यमिता का आत्मनिर्भर केंद्र बनाने के अपने अभियान के अनुरूप सरकारी एवं निजी संस्थाओं के साथ मूल्यवान सहयोग करता है।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment