Categories: News-Headlines

Dividend Stocks: Emami ने 4 रुपयें डिविडेंड का ऐलान किया, मिल सकता 20 फीसदी रिटर्न

Dividend Stocks: बोरोप्लस, फेयर एंड हैंडसम बनाने वाली FMCG कंपनी इमामी लिमिटेड (Emami Dividend Announcements) ने 400 फीसदी के अंतरिम डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है. कंपनी ने Emami Q3 Results का ऐलान कर दिया हैं. इमामी ने चालू वित्त वर्ष में यह दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है.

400 फीसदी के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

BSE पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Emami Limited ने 1 रुपए के फेस वैल्यु के आधार पर 400 फीसदी यानी 4 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी तय किया गया है. एलिजिबिल शेयर होल्डर्स को किस तारीख को डिविडेंड अमाउंट का पेमेंट किया जाएगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. इससे पहले कंपनी ने 18 नवंबर को भी 4 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. साल 2022 में उससे पहले कंपनी ने फरवरी के महीने में भी 4 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया था.

Emami को लेकर क्या टारगेट

जेफरीज ने इमामी लिमिटेड के शेयरों (Jefferies on Emami) में खरीद की सलाह बरकरार रखी है. हालांकि, टारगेट प्राइस 560 रुपए से घटाकर 520 रुपए किया गया है. वर्तमान स्तर से यह करीब 23 फीसदी ज्यादा है.

गोल्डमैन सैश ने भी BUY की रेटिंग बरकरार (Goldman Sachs on Emami) रखी है और टारगेट 520 रुपए से घटाकर 500 रुपए कर दिया है. ICICI Securities ने इसमें ADD की सलाह दी है और टारगेट 450 रुपए का दिया है.

Q3 रिजल्ट कैसा रहा
BSE पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंसोलिडेटेड आधार पर इमामी लिमिटेड के दिसंबर तिमाही के रिजल्ट की बात करें तो नेट सेल्स 982.7 करोड़ रही. सालाना आधार पर इसमें 1.12 फीसदी की तेजी रही. टोटल इनकम 989.5 करोड़ रही. कंपनी का नेट प्रॉफिट 232.9 करोड़ रहा.

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.