Categories: News-Headlines

डिजिटल इंडिया के 6 वर्ष पूरे; प्रधानमंत्री ने कहा, डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर भारत की साधना और 21वीं सदी में मज़बूत भारत का नारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के छह साल में देश ने प्रौद्योगिकी को अपनाने में तेजी से प्रगति की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने लोगों का जीवन बदल दिया है। डिजिटल इंडिया के छह साल पूरे होने के अवसर पर एक समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया की मदद से न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन का सपना पूरा होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया, आत्मानिर्भर भारत की एक साधना और 21वीं सदी में भारत को मजबूत बनाने का नारा बन गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजी लॉकर इस बात का अच्छा उदाहरण साबि‍त हुआ है कि डिजिटल इंडिया कितना प्रभावी रहा।

अब डिजिलॉकर में स्कूल और कॉलेज के दस्तावेज, आधार, पैन और वोटर आईडी कार्ड समेत सभी जरूरी दस्तावेज आसानी से और सुरक्षित तरीके से रखे जा सकेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने देश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऑनलाइन शिक्षा से लेकर चिकित्सा तक के लिए विकसित प्लेटफॉर्म करोड़ों भारतीयों को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, बिजली और पानी के बिल का भुगतान, आयकर रिटर्न दाखिल करना और अन्य काम अब बहुत आसान हो गए हैं।

कोविड के दौरान डिजिटल इंडिया के लाभों का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दूरदराज के लोगों को विशेष रूप से महामारी के दौरान ई-संजीवनी का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया और कोविन, टीकाकरण के दौरान देश की मदद कर रहे हैं।

डिजिटल इंडिया मिशन ने बुनियादी ढांचे के विकास की गति पर अधिक ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा क‍ि गांवों में लगभग ढाई लाख कॉमन सर्विस सेंटर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया की मदद से एक देश, एक राशन कार्ड’ की अवधारणा को लागू किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश की सुहानी साहू ने दीक्षा योजना के लाभों को साझा किया।

महाराष्ट्र के प्रह्लाद बोर्गदाद बिंगोली ने बताया कि कैसे ई-नैम किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान भी किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी नहीं हुई।

झारखण्‍ड के पूर्वी चंपारण जिले के शुभम कुमार और उनकी दादी कांति देवी ने कहा कि उन्हें ई-संजीवनी से बहुत लाभ हुआ है क्योंकि वे डॉक्टरों के साथ परामर्श करने और उनकी सलाह लेने में सक्षम हुए हैं।

ई-संजीवनी के माध्यम से लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों में से एक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वह कोविड के जोखिम से बचते हुए मरीजों की सेवा करके खुश हैं।

हिमाचल प्रदेश के धरमपुर के एक किसान मेहर दत्त शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण ई-स्टोर ने बहुत मदद की है जब लोगों को आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में परेशानी हो रही थी।

वाराणसी की अनुपमा दुबे ने कहा कि डिजिबुनाई के माध्यम से वह पारंपरिक कला के साथ प्रौद्योगिकी को अपनाकर आत्म निर्भर बन गई हैं।

उज्जैन की एक फुटकर विक्रेता नाजमीन शाह ने कोविड के दौरान अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री स्‍व:निधि योजना के फायदों का उल्‍लेख किया।

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम जुलाई 2015 में शुरू किया गया था और यह नये भारत की सबसे बड़ी सफलता बन गया है। इस कार्यक्रम से सेवाएं सुगम हुई, सरकार और नागरिकों के बीच दूरी कम हुई और लोग सशक्त हुए है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.