India

बिना लक्षण वाले मरीजों से कोरोना फैलना मुश्किल : WHO

नयी दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कोरोना के बिना लक्षण वाले (एसिम्प्टोमैटिक) मरीजों से यह बीमारी दूसरों में मुश्किल से फैलती है। संगठन ने कहा कि हमारे पास जो आंकड़े हैं, उससे यह बात साबित होती है। पिछले कुछ समय से शोधकर्ता एसिम्प्टोमैटिक मरीजों पर संदेह जता रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे मरीज बीमारी से निपटने में परेशानी बने हुए हैं।

Read More : सीएम केजरीवाल को हुआ बुखार और गले में खराश, जल्द करवाएंगे कोरोना वायरस टेस्ट

महामारी की शुरुआत में इस बात के प्रमाण मिले थे कि कोरोनावायरस एक संक्रमित इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है, भले ही उसमें लक्षण दिख रहे हों या नहीं। इस पर डब्ल्यूएचओ की महामारी विशेषज्ञ डॉ. मारिया वेन ने सोमवार को कहा कि एसिम्प्टोमैटिक मरीजों से भी संक्रमण फैल सकता है, लेकिन दुनिया में जिस तरह मामले बढ़ रहे हैं उसकी वजह ये मरीज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं और दूसरे स्वस्थ लोगों में इस संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आते या बहुत हल्के होते हैं।

डॉ. मारिया ने कहा कि हमारे पास कई देशों से रिपोर्ट आई हैं कि नर्सिंग होम या घरों में एसिम्प्टोमैटिक मरीजों से संक्रमण फैला है। इसका सटीक जवाब जानने के लिए अभी ज्यादा रिसर्च और ज्यादा डेटा सामने आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस समय सरकारों का फोकस संक्रमितों का पता लगाने और उन्हें आइसोलेट करने पर होना चाहिए। मरीजों के सम्पर्क में आने वालों पर नजर रखना भी जरूरी है।

डॉ. मारिया वेन ने कहा कि अभी हमारा फोकस केवल लक्षण वाले मरीजों पर है। अगर हम लक्षण वाले मरीज, आइसोलेशन और क्वारैंटाइन के मामले और इनसे होने वाले दूसरे मामलों को कंट्रोल कर ले गए तो महामारी का आंकड़ा तेजी से गिरेगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More

16 hours ago

करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार

करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More

16 hours ago

Google Pixel 10 को लेकर बढ़ी चर्चा, नए फीचर्स और AI तकनीक पर टिकी नजर

Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More

16 hours ago

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्यों बनी चर्चा का विषय? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More

17 hours ago

IIT Admission में CBSE छात्रों को बड़ी राहत? मार्क्स नियमों को लेकर बढ़ी चर्चा

IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.