Lifestyle

दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मौसम की विस्तृत ख़बरें

अब जबकि गर्मी के मौसम में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन और आकाशवाणी ने अपनी खबरों में देशभर के विभिन्न हिस्सों के मौसम के विस्तृत कवरेज पर अपना ध्यान केन्द्रित किया है।

डीडी न्यूज प्रतिदिन सुबह और शाम अपने समाचार बुलेटिनों में मौसम संबंधी रिपोर्ट देता है। आकाशवाणी समाचार दिनभर अपने मुख्य बुलेटिनों में मौसम संबंधी सभी महत्वपूर्ण अपडेट देता रहता है।

डीडी किसान आधा घंटा की अवधि वाले 3 ताजे मौसम बुलेटिन और 5 मिनट की अवधि वाले4 ताजे मौसम बुलेटिन के साथ हर दिन मौसम पर केन्द्रित विस्तृत कार्यक्रम प्रसारित करता है।

मौसम संबंधी इन खबरों में देशभर में मौसम की चरम स्थिति पर प्रकाश डालते हुए और , कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, गिलगित से लेकर गुवाहाटी तक, बाल्टिस्तान से लेकर पोर्ट ब्लेयर तक के विभिन्न स्थानों के तापमान को दर्शाते हुए देश के कोने–कोने से मौसम से जुड़े हर छोटे – बड़े विवरणों को कवर किया जाता है। इन खबरों में विभिन्न क्षेत्रों के किसानों, मौसमी फसलों की खेती के लिए अपनायी एवं नहीं अपनायी जाने वाली बातों के बारे में परामर्श तथा कृषि विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श भी शामिल होता है।

राष्ट्रीय चैनलों के अलावा, दूरदर्शन और आकाशवाणी के क्षेत्रीय समाचार केंद्र भी संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में दैनिक रूप से मौसम संबंधी अपडेट प्रसारित करतेहैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.