Categories: News-Headlines

DefExpo 2022 के दौरान रक्षा सचिव ने कई अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

डेफएक्सपो 2022 के एक भाग के रुप में दूसरा भारत-अफ्रीका रक्षा संवाद 18 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया। रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने इस दौरान कई अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

भारतीय रक्षा सचिव ने सूडान के रक्षा मंत्रालय के महासचिव लेफ्टिनेंट जनरल इस्मान मोहम्मद हसन करार के साथ भेंट की। इस मौके पर सूडान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रशद अब्दुल हामिद इस्माइल अब्दुल्ला भी उपस्थित थे। दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग के वर्तमान मुद्दों और भविष्य में आपसी सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर बातचीत की।

जाम्बिया के रक्षा मंत्रालय में स्थायी सचिव नॉर्मन चिपाकुपाकु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा के अलावा, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

डॉ अजय कुमार और नाइजर के रक्षा मंत्रालय में महासचिव ब्रिगेडियर जनरल डिडिल्ली अमादौ के नेतृत्व में नाइजर प्रतिनिधिमंडल के साथ भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर विस्तृत बातचीत हुई।

माली में रक्षा विभाग के महासचिव मेजर जनरल सिद्दीकी समेक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा सचिव के साथ वार्ता की। दोनों अधिकारियों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के मुद्दों सहित भविष्य के संभावित रक्षा सहयोग पर अपने विचार सामने रखे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.