राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 में निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलीमथ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। वे 01, जुलाई 2021 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी का स्थान लेंगे। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में आज एक अधिसूचना जारी की है।
न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलीमथ, बी.कॉम, एलएलबी 28 जनवरी 1987 को एक अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए थे। उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय और मद्रास उच्च न्यायालय के साथ ही भारत के उच्चतम न्यायालय में दीवानी, फौजदारी, संवैधानिक मामलों, श्रम, कम्पनी और सेवा मामलों के क्षेत्र में अधिवक्ता के रूप में लगभग 20 वर्ष कार्य किया। संवैधानिक मामलों में उन्हें विशेषज्ञता प्राप्त है। उन्होंने बंगलौर विश्विद्यालय, बेंगलुरु और कुवेम्पु विश्वविद्यालय, शिमोगा में भी कार्य किया है। उन्हें 18 फरवरी, 2008 को कर्नाटक उच्चं न्यायालय में अपर न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 17 फरवरी, 2010 स्थाई रूप से न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें 07 जनवरी, 2019 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment