Categories: News-Headlines

DBT-NIBMG ने ओरल कैंसर के जीनोमिक वेरिएंट का दुनिया का पहला डेटाबेस तैयार किया

भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित एक स्वायत्त संस्थान डीबीटी- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स (एनआईबीएमजी), कल्याणी ने मुंह के कैंसर में जीनोमिक बदलाव का एक डेटाबेस तैयार किया है जो दुनिया में अपने प्रकार का पहला डेटाबेस है। एनआईबीएमजी ने इस डेटाबेस को सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराया है।

डीबीजेनवोक ओरल कैंसर के जीनोमिक वेरिएंट्स का ब्राउज करने योग्य ऑनलाइन डेटाबेस है और इसे मुफ्त उपलब्ध कराया गया है। डीबीजेनवोक की पहली रिलीज में शामिल हैं (i) 2.4 लाख सोमैटिक एवं जर्मलाइन वेरिएंट्स जो 100 भारतीय ओरल कैंसर रोगियों के होल एक्सोम सीक्वेंस और भारत के 5 ओरल कैंसर रोगियों के होल जीनोम सीक्वेंस से प्राप्त हुए हैं। (ii) 220 रोगियों के नमूने से सोमैटिक वेरिएशन डेटा अमेरिका से लिए गए हैं और टीसीजीए- एचएनएससीसी परियोजना द्वारा उनका विश्लेषण किया गया है। (iii) हाल ही में प्रकाशित पीर-रिव्यू प्रकाशनों से 118 रोगियों के वेरिएश्न डेटा को मैन्युअल तरीके से तैयार किया गया है। समुदाय द्वारा अनुमोदित सर्वोत्तम प्रथा प्रोटोकॉल द्वारा वेरिएंट की पहचान की गई और कई विश्लेषणात्मक पाइपलाइन का उपयोग करके टिप्पणी सहित उसे नोट किया गया।

डीबीजेनवोक केवल जीनोमिक वेरिएंट्स की एक सूची नहीं है बल्कि इसमें एक दमदार सर्च इंजन भी समाहित है। यह एक उचित सीमा तक सांख्यिकीय एवं जैव सूचनात्मक विश्लेषण को ऑनलाइन करने की भी अनुमति देता है जिसमें ओरल कैंसर में संबद्ध परिवर्तित मार्ग में वेरिएंट की पहचान करना शामिल है।

इस रिपोजिटरी को भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के विभिन्न क्षेत्रों के नए ओरल कैंसर रोगियों के विभिन्न डेटा के साथ सालाना अपडेट किया जाएगा। इसमें ओरल कैंसर अनुसंधान में प्रगति के लिए मदद करने की क्षमता है और यह वेरिएंट्स का महज कैटलॉग तैयार करने के बजाय उनके महत्व को समझने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम होगा।

ओरल कैंसर भारत में पुरुषों में पाया जाने वाला कैंसर का सबसे प्रचलित रूप है जो मुख्य रूप से तंबाकू चबाने के कारण होता है। तंबाकू चबाने से ओरल कैविटी में कोशिकाओं की आनुवंशिक सामग्री में परिवर्तन होता है। ये परिवर्तन (म्यूटेशन) ओरल कैंसर का कारण बनते हैं। उन अनुवांशिक परिवर्तनों की पहचान करने के लिए अनुसंधान जारी है जो ओरल कैंसर को संचालित करते हैं। इस तरह के संचालक परिवर्तन आबादी के बीच परिवर्तनशील हो सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.