Categories: News-Headlines

DARPG ने CPGRAMS पर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के प्रदर्शन से संबंधित 17वीं रिपोर्ट (दिसंबर, 2023) जारी की

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) की 17वीं मासिक रिपोर्ट (दिसंबर, 2023) जारी की। यह रिपोर्ट सार्वजनिक शिकायतों के प्रकार व श्रेणियों और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से इनके समाधान के तरीके का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करती है।

इस रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर, 2023 में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने कुल 58,183 शिकायतों का निवारण किया। वहीं, 31 दिसंबर, 2023 तक सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर प्राप्त राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित लंबित शिकायतों की संख्या 1,82,451 है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में लंबित मामलों की संख्या नवंबर, 2023 के 1,82,058 से बढ़कर दिसंबर, 2023 के अंत में 1,82,451 हो गई है। हालांकि, यह लगातार 16वां महीना है, जिसमें राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में शिकायतों की मासिक निपटान का आंकड़ा 50,000 से अधिक दर्ज किया गया।

इससे पहले माननीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 19 दिसंबर, 2023 को सुशासन सप्ताह- 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान साल 2023 के लिए सीपीजीआरएएमएस वार्षिक रिपोर्ट और सीपीजीआरएएमएस मोबाइल एप जारी किया था।

इसके बाद 20 दिसंबर, 2023 को एक फेसबुक लाइव संवाद आयोजित किया गया, जहां डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास ने सीएससी (सामान्य सेवा केंद्र) वीएलई के साथ बातचीत की और अब तक की सीएससी- सीपीजीआरएएमएस सहभागिता पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। साल 2023 में सीएससी के माध्यम से सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर लगभग 98,000 शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, दिसम्बर, 2023 में इन केंद्रों के माध्यम से कुल 6,976 शिकायतें दर्ज की गईं। इससे पहले सीएससी ने अक्टूबर, 2023 से सीपीजीआरएएमएस की पहुंच बढ़ाने और सुदूर क्षेत्र के लोगों तक पहुंचने के लिए महीने की हर 20 तारीख को सीएससी- सीपीजीआरएएमएस दिवस का आयोजन शुरू किया था।

12 से 14 दिसंबर, 2023 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम् में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित वैश्विक साझेदारी शिखर सम्मेलन में डीएआरपीजी ने एक स्टॉल लगाया था। इस स्टॉल पर सीपीजीआरएएमएस मासिक रिपोर्ट के साथ आईआईटी-कानपुर (आईजीएमएस डैशबोर्ड) और डेटा स्ट्रैटेजी यूनिट (ट्री डैशबोर्ड) द्वारा विकसित एनालिटिकल टूल्स प्रदर्शित किए गए थे।

दिसंबर, 2023 में बीएसएनएल फीडबैक कॉल सेंटर ने 89,017 प्रतिक्रियाओं को एकत्र किया था, इन प्रतिक्रियाओं को देने वालों में से लगभग 42 फीसदी लोगों ने अपनी शिकायतों के समाधान पर संतुष्टि व्यक्त की। बीएसएनएल फीडबैक कॉल सेंटर की ओर से राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित 35,573 (कुल का 40 फीसदी) प्रतिक्रियाएं प्राप्त की गईं।

दिसंबर, 2023 में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 20,732 शिकायतें प्राप्त हुईं। दिसंबर, 2023 में 15 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 1,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से उत्तर प्रदेश और गुजरात ने दिसंबर, 2023 में सबसे अधिक शिकायतों का निपटारा किया, जिनकी संख्या क्रमशः 22,874 और 4,687 है। वहीं, 16 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने दिसंबर, 2023 में 1,000 से अधिक शिकायतों का निपटारा किया है।

डीएआरपीजी ने सेवोत्तम योजना के तहत राज्य/केंद्रशासित प्रदेश एटीआई द्वारा आयोजित प्रशिक्षणों की रियल टाइम स्थिति की निगरानी के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित किया है। देश के 16 राज्य सेवोत्तम योजना पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 166 प्रशिक्षण आयोजित किए गए, जिनमें 16 राज्यों के 5,206 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.