India

आज ओडिशा के दक्षिणी तट से टकराएगा चक्रवाती तूफ़ान ‘तितली’

Today, the cyclonic storm ‘Butterfly’ will hit Odisha’s southern coast

ओडिशा पर चक्रवात ‘तितली’ का ख़तरा मंडरा रहा है. चक्रवाती तूफ़ान तितली काफ़ी गंभीर क़िस्म का बताया जा रहा है, जिसमें 140-150 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार वाले तूफ़ान के साथ ही 165 किमी प्रति घंटा वाली धूल भरी आंधी का ख़तरा है.

तूफान आज तड़के 5.30 बजे दक्षिणी ओडिशा तट से टकराएगा. यह सबसे पहले गंजम ज़िले पहुंचेगा. गंजम के साथ खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा ज़िलों में इसका सबसे ज्यादा ख़तरा है.

तूफान के मद्देनजर ज़िला प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त रहने को कहा गया है और चक्रवात के तुरंत बाद सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही अगले आदेश तक मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक भी लगा दी गई है.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बैठक कर हालात की समीक्षा की. राज्य सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.

ओडिशा के तटीय ज़िलों में एनडीआरएफ़ की 14 टीमें तैनात कर दी गई हैं. साथ ही पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में भी एनडीआरएफ की 4 टीमों की तैनाती की गई है.

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

1 day ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

2 days ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

2 days ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

2 days ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 days ago

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More

2 days ago

This website uses cookies.