कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-सीयूईटी-स्नातक के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले साल फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। ये परीक्षा 21 से 31 मई के बीच आयोजित होगी।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष ममिडाला जगदीश कुमार ने आज ट्वीट्स श्रृंखला में बताया कि विषयों की संख्या और प्रश्न पत्रों का प्रारूप समान रहेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार एक या दो भाषाओं और सामान्य परीक्षा के अलावा छह डोमेन विषय ले सकते हैं।
परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
जगदीश कुमार ने बताया कि सीयूईटी-स्नातक के परिणाम जून के तीसरे सप्ताह में और सीयूईटी-स्नातकोत्तर के परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की योजना है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए देश भर में एक हजार परीक्षा केंद्र तैयार करने पर काम कर रही है जगदीश कुमार ने कहा कि अगले सप्ताह एनटीए सीयूईटी-स्नातकोत्तर परीक्षा की तिथियों और आवेदन तिथियों की भी घोषणा करेगा। ये परीक्षा जून के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment