भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 40.64 करोड़ के पार हो गया है। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल 50,69,232 सत्रों के जरिये टीके की कुल 40,64,81,493 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,63,123 खुराकें दी गईं। सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,03,08,456 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 38,660 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 97.32 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 38,164 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार 22 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,21,665 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.35 प्रतिशत रह गया है।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,63,593 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 44.54 करोड़ से अधिक (44,54,22,256) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.08 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.61 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 28 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और लगातार 42 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment