STATE NEWS

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के उम्‍मीदवारों ने सभी चार विधानसभा सीटें जीत ली

हिमाचल प्रदेश में हुए उप चुनावों में कांग्रेस के उम्‍मीदवारों ने मंडी संसदीय सीट समेत सभी चार विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने भाजपा के ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 7 हजार 4 सौ 90 मतों के अंतर से हराया।

जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधायक रोहित ठाकुर ने भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार चेतन ब्रागटा को 6 हजार से अधिक मतों से हराया।

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की। उन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंदी बलदेव ठाकुर को 5 हजार 7 सौ से अधिक मतों से पराजित किया। अर्की विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संजय अवस्थी ने भाजपा के रतन सिंह पाल को 3 हजार 219 मतों से हराया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन उपचुनावों में विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है और कहा है कि ये नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

1 hour ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

2 hours ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

2 hours ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

2 hours ago

अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना: मौसम विभाग

India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.