भारत ने अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों से कहा है कि विमान सेवाओं के बंद होने से पहले घर वापसी के लिए वे तत्काल यात्रा का इंतजाम करें। अफगानिस्तान के कई हिस्सों में हिंसा बढ़ने के बाद कई प्रांतों और शहरों से वाणिज्यिक विमान यात्रा सेवाएं स्थगित की जा रही हैं।
नई दिल्ली से आज जारी एक सुरक्षा परामर्श में सलाह दी गई है कि अफगानिस्तान में संचालित भारतीय कम्पनियां यात्रा सेवाएं स्थगित होने से पहले अपनी परियोजनाओं से भारतीय कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालें।
अफगान या विदेशी कम्पनियों में काम कर रहे भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने नियोक्ता से तुरंत यह आग्रह करें कि उन्हें परियोजना स्थल से भारत पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इससे पहले, भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मज़ार-ए-शरीफ और इसके आसपास रहने वाले भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे आज शाम रवाना होने वाले विशेष विमान से भारत लौट जाएं।
विशेष विमान से लौटने के इच्छुक भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे अपना पूरा नाम, पासपोर्ट नम्बर और वैधता की तिथि व्हाट्सएप नम्बर 0 7 8 5 8 9 1 3 0 3 और 0 7 8 5 8 9 1 3 0 1 पर भेज दें।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री… Read More
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित… Read More
सर्वोच्च न्यायालय ने 15 वर्षीय बालिका को 30 सप्ताह का गर्भ चिकित्सकीय रूप से हटाने… Read More
भारत में बासमती चावल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment