News-Headlines

चीन का बिपानजियांग पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल घोषित

China’s BipanJiang bridge announces world’s highest bridge

चीन के बिपानजियांग पुल को गिनीज विश्व रिकॉर्ड ने विश्व का सबसे ऊंचा पुल घोषित किया है।

चीन में बने और ज़मीन से ऊंचाई के लिहाज़ से दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बेइपानजियांग पुल देश के पहाड़ी दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के दो प्रांतों को आपस में जोड़ता है, और इस पुल के ज़रिये उनके बीच यात्रा का समय लगभग एक-चौथाई रह गया है.

गीझू प्रांतीय यातायात विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में बताया कि एक नदी के ऊपर बनाए गए बेइपानजियांग पुल की ऊंचाई 565 मीटर (1,854 फुट) है, और यह पहाड़ी प्रांतों यून्नान और गीझू को जोड़ता है.

पुल को यातायात के लिए खोल दिए जाने के बाद सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से कहा कि यून्नान के शुआनवेई और गीझू के शुईचेंग के बीच यात्रा करने में अब तक चार घंटे से भी ज़्यादा समय लगता था, जो अब इस पुल के बाद लगभग एक घंटा रह गया है.

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.