पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है, जो राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब में पार्टी इकाई के प्रभारी हरीश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर उनके नाम की घोषणा की। यह फैसला नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं।
पंजाब के नामित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से आज शाम हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मिले। चंडीगढ़ में राजभवन से बाहर आने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्होंने पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक के परिणाम के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह कल होगा।
पंजाब के निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी की अंदरूनी कलह से निपटने के तौरतरीकों में उन्हें अपमानित किया गया।
पंजाब विधानसभा के चुनाव अगले वर्ष के शुरुआत में होंगे। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 27 मार्च तक है। इस बीच, निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने उम्मीद जताई कि चरणजीत सिंह चन्नी सीमा पार के खतरों से पंजाब को सुरक्षित रखेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment