भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के तहत इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने सिंगापुर की साइबर सुरक्षा एजेंसी (सीएसए) के सहयोग से आज 13 देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय रैनसमवेयर विरोधी पहल- रिजीलियन्स वर्किंग ग्रुप – के हिस्से के रूप में साइबर सुरक्षा अभ्यास “सिनर्जी” की रूपरेखा तैयार करके उसका सफलतापूर्वक संचालन किया। रिजीलियन्स वर्किंग ग्रुप का नेतृत्व भारत द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) के नेतृत्व में किया जा रहा है।
इस अभ्यास का विषय “रैनसमवेयर हमलों से निपटने के लिए सुदृढ़ नेटवर्क बनाना” था। इस अभ्यास परिदृश्य वास्तविक जीवन की साइबर घटनाओं से लिया गया था, जिसमें घरेलू स्तर की (सीमित प्रभाव वाली) रैनसमवेयर की एक घटना बड़ी होकर वैश्विक साइबर सुरक्षा संकट का रूप ले लेती है।
सीईआरटी-इन द्वारा अभ्यास “सिनर्जी” का आयोजन अभ्यास से संबंधित अपने सिमुलेशन प्लेटफॉर्म पर किया गया था। प्रत्येक राज्य ने एक राष्ट्रीय संकट प्रबंधन टीम के रूप में भाग लिया, जिसमें राष्ट्रीय सीईआरटी/सीएसआईआरटी, कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए), संचार तथा आईटी/आईसीटी मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों के लोग शामिल थे।
इस अभ्यास का विशिष्ट उद्देश्य रैनसमवेयर और जबरन वसूली की नीयत से किए गए साइबर हमलों के खिलाफ सुदृढ़ नेटवर्क बनाने हेतु सदस्य-देशों के बीच विभिन्न रणनीतियों एवं कार्यप्रणालियों का आकलन व आदान – प्रदान करना और उन्हें बेहतर बनाना था।
अभ्यास “सिनर्जी” अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहा और इसने सीआरआई के सदस्य देशों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से संबंधित अंतर्दृष्टि प्रदान की ताकि नेटवर्क को सुदृढ़ बनाया जा सके और रैनसमवेयर हमलों से कारगर तरीके से निपटा जा सके।
जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment