संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का अर्थव्यवस्था मंत्रालय, यूएई-भारत व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते -सीईपीए की पहली वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में वार्षिक निवेश बैठक के दौरान एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। इसका नाम सीईपीए बियॉन्ड ट्रेड है। ये कार्यक्रम पिछले एक वर्ष में दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर समझौते के सकारात्मक प्रभाव को प्रदर्शित करेगा।
सीईपीए बियॉन्ड ट्रेड में संयुक्त अरब अमीरात और भारत दोनों के दिग्गज उद्योगपतियों के साथ पैनल चर्चा शामिल होगी। इसमें अब तक की साझेदारी की मुख्य सफलताओं पर चर्चा की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि दोनों पक्ष खाद्यान्न, फैशन और कला जैसे क्षेत्रों में किस प्रकार सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में स्ट्रीट फूड फेस्टिवल, फैशन डिस्प्ले और लाइव मनोरंजन भी होगा। एक मई, 2022 को लागू यूएई-भारत सीईपीए, संयुक्त अरब अमीरात का पहला द्विपक्षीय व्यापार सौदा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment