Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार ने पीएमजीकेएवाई के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मई तथा जून के लिए 76.72 लाख मीट्रिक टन मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति की

केंद्र सरकार की एजेंसी भारतीय खाद्य निगम ने सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 21 जून 2021 तक 76.72 लाख मीट्रिक टन मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति की है। 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों अर्थात आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुद्दुचेरी, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा एवं पश्चिम बंगाल ने मई-जून 2021 के लिए आवंटित संपूर्ण खाद्यान्न उठा लिया है।

14 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों यानी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, बिहार, दमन दीव दादरा एवं नगर हवेली, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड ने मई, 2021 का शत प्रतिशत आवंटित अनाज उठा लिया है और जून, 2021 के लिए यह अभी जारी है।

एफसीआई ने पहले ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पर्याप्त खाद्यान्न स्टॉक की व्यवस्था कर ली है। फिलहाल केंद्रीय पूल के तहत 593 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 294 लाख मीट्रिक टन चावल (कुल 887 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न) उपलब्ध है।

एफसीआई सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरे देश में खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा है। पहली मई 2021 से एफसीआई द्वारा 2353 खाद्यान्न रेक लोड किए गए हैं, यानी दैनिक आधार पर औसतन 45 रेक लोड हुए।

भारत सरकार ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को पीएमजीकेएवाई के तहत मुफ्त खाद्यान्न के वितरण को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संवेदनशील बनाया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मौजूदा कोविड महामारी के दौरान पात्र लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा प्रदान कर रही है और इस प्रकार से लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा भी मिल रही है।

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) की घोषणा की थी, ताकि कोरोना वायरस के कारण आये आर्थिक व्यवधान की वजह से गरीबों को होने वाली परेशानी को दूर किया जा सके। इस योजना के तहत एनएफएसए के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रतिमाह निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.