Categories: News-Headlines

CDS ने उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों और सेना के त्रिशक्ति कोर मुख्यालय का दौरा किया; तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), जनरल अनिल चौहान ने 08 और 09 अप्रैल, 2023 को त्रिशक्ति कोर के जीओसी के साथ वायु सेना स्टेशन और उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया।उन्होंने क्षेत्र में अवसंरचना विकास, परिचालन और संचालन तैयारियों के प्रगति की समीक्षा की। सीडीएस ने दूरदराज के इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की और उनके उच्च मनोबल तथा व्यावसायिक कुशलता की सराहना की।

जनरल अनिल चौहान ने सुकना में त्रिशक्ति कोर मुख्यालय का भी दौरा किया, जहांउन्हें सिक्किम की उत्तरी सीमाओं पर परिचालन स्थिति की जानकारी दी गई। उन्होंने हाल ही में पूर्वी सिक्किम में हुए हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय नागरिक प्रशासन और स्थानीय आबादी को सहायता पंहुचाने तथा बल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सैन्यदलकी सराहना की।

सीडीएस ने सैन्य दल को मजबूत प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने और हमेशा सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों के प्रति खुद को हमेशा सचेत रखना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

23 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

23 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

23 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

23 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.