भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31 (1) के तहत आज बजाज सेवाश्रम प्राइवेट लिमिटेड (बीएसपीएल), बछराज एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (बीसीओपीएल), बछराज फैक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (बीएफपीएल) और सनराज नयन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (एसएनआईपीएल) (सामूहिक रूप से ‘अधिग्रहणकर्ता’) द्वारा मुकंद लिमिटेड (लक्ष्य कंपनी) अधिग्रहण को मंजूरी दी।
प्रस्तावित संयोजन में अधिग्रहणकर्ताओं द्वारा लक्ष्य कंपनी की इक्विटी शेयर पूंजी के 16.57 प्रतिशत तक के अधिग्रहण की परिकल्पना की गई है। अधिग्रहणकर्ता बजाज समूह की कंपनियों का हिस्सा हैं। विक्रेता कंपनी बजाज समूह के साथ लक्ष्य कंपनी का प्रामोटर भी हैं। यह अधिग्रहण वर्तमान में बजाज समूह के पास एमएल की जारी और चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के लगभग 57.70 प्रतिशत के अतिरिक्त है।
बीएसपीएल, बीएफपीएल और एसएनआईपीएल सभी अपंजीकृत कोर निवेश कंपनियां हैं। बीसीओपीएल भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में पंजीकृत है। अधिग्रहणकर्ता निवेश और उधार देने वाली कंपनियां हैं और किसी भी सामान के निर्माण या व्यापार में संलग्न नहीं हैं।
लक्ष्य कंपनी इस्पात उत्पादों और भारी मशीनरी के निर्माण, विपणन, बिक्री, निर्यात वितरण आदि का कारोबार करती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment