Categories: News-Headlines

CCI ने CDPQ प्राइवेट इक्विटी एशिया पीटीई लिमिटेड द्वारा एपीआई होल्डिंग्स लिमिटेड में सीसीपीएस बी के प्रस्तावित सब्सक्रिप्शन को मंजूरी दे दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सीडीपीक्यू प्राइवेट इक्विटी एशिया पीटीई लिमिटेड द्वारा एपीआई होल्डिंग्स लिमिटेड में सीसीपीएस बी के प्रस्तावित सब्सक्रिप्शन को मंजूरी दे दी है।

सीडीपीक्यू प्राइवेट इक्विटी एशिया पीटीई लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) सीडीपीक्यू की प्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और सिंगापुर में स्थित है। सीडीपीक्यू एक कनाडाई संस्थागत फंड है, जो दीर्घकालिक संस्थागत निवेशक के रूप में कार्य करता है और मुख्य रूप से कनाडा में सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक पेंशन तथा बीमा योजनाओं के लिए धन का प्रबंधन करता है। अधिग्रहणकर्ता, सीडीपीक्यू और उनके सहयोगियों को सामूहिक रूप से ‘अधिग्रहणकर्ता समूह’ कहा जाता है।

एपीआई होल्डिंग्स लिमिटेड (लक्ष्य), अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से, स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवसाय संचालित करने में संलग्न है जैसे (i) मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एक ऑनलाइन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस और साथ ही ‘फार्मईज़ी’ नामक वेबसाइट; (ii) बी2बी (यानी, थोक) फार्मास्यूटिकल और न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों की बिक्री एवं खरीद और ऐसे उत्पादों के भंडारण, संकलन और पैकेजिंग की गतिविधियां; और (iii) इसके स्वामित्व वाली और संचालित प्रयोगशालाओं/संग्रह केंद्रों के माध्यम से या तीसरे पक्ष के साथ उप-ठेकेदारी व्यवस्था के माध्यम से भागीदार प्रयोगशालाओं/संग्रह केंद्रों के माध्यम से सीधे ग्राहकों को नैदानिक ​​और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना।

लक्ष्य, राइट्स इश्यू के माध्यम से सीसीपीएस बी जारी करके पूंजी जुटाने का प्रस्ताव करता है। अधिग्रहणकर्ता, लक्ष्य में एक मौजूदा निवेशक है और प्री-एम्प्शन राइट धारक है। अधिग्रहणकर्ता कुछ अधिकारों के साथ प्राथमिक सब्सक्रिप्शन के माध्यम से राइट्स इश्यू को सब्सक्राइब करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

8 minutes ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

This website uses cookies.