भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रूबी एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड और सिंगटेल इंटरएक्टिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों के अधिग्रहण को दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत कुछ स्वैच्छिक प्रतिबद्धताओं का अनुपालन करने की शर्त के साथ मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित लेनदेन में रूबी एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड ( रूबी एशिया ) और सिंगटेल इंटरएक्टिव प्राइवेट लिमिटेड ( सिंगटेल ) द्वारा एसटीटी जीडीसी प्राइवेट लिमिटेड (एसटीटी जीडीसी) में कुछ शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है।
रूबी एक विशेष प्रयोजन वाहन है, जो अप्रत्यक्ष रूप से पूर्णतः निवेश निधियों, वाहनों और/या केकेआर एंड कंपनी इंक की विभिन्न सहायक कंपनियों द्वारा प्रबंधित खातों के स्वामित्व में है।
सिंगटेल सिंगापुर में निगमित एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी सिंगटेल टेलीकम्युनिकेशंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। सिंगटेल समूह एक एशियाई संचार प्रौद्योगिकी समूह है, जो कनेक्टिविटी, डिजिटल बुनियादी ढांचे और डिजिटल व्यवसायों का संचालन करता है और इसकी उपस्थिति एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में है।
एसटीटी जीडीसी सिंगापुर टेक्नोलॉजीज टेलीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो सिंगापुर में मुख्यालय वाला समूह है। यह समूह वैश्विक स्तर पर संचार और मीडिया, डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजीज व्यवसायों में सक्रिय है। एसटीटी जीडीसी एक वैश्विक प्लेटफॉर्म वाला डेटा सेवा प्रदाता है। यह सिंगापुर, ब्रिटेन, जर्मनी, भारत, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया और वियतनाम में परिचालन करता है। एसटीटी जीडीसी अपनी अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ( एसटीटी जीडीसी इंडिया ) के माध्यम से भारत में उपस्थित है। एसटीटी जीडीसी इंडिया भारत के कई महानगरीय क्षेत्रों में डेटा सेंटर सहस्थान सेवाएं प्रदान करता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment