Categories: News-Headlines

CCI ने बेरह्यांडा लिमिटेड द्वारा सुवेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की 76.10 प्रतिशत तक वोटिंग शेयर पूंजी का अधिग्रहण की मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने बेरह्यांडा लिमिटेड द्वारा सुवेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की 76.10 प्रतिशत तक वोटिंग शेयर पूंजी का अधिग्रहण किए जाने को मंजूरी दे दी है।

यह प्रस्तावित संयोजन 26 दिसंबर 2022 के एक शेयर खरीद समझौते के माध्यम से बेरह्यांडा लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा सुवेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (लक्षित कंपनी) की 76.10 प्रतिशत तक वोटिंग शेयर पूंजी का अधिग्रहण किए जाने से संबंधित है, और इसके साथ ही यह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) (शेयरों की व्‍यापक खरीद और अधिग्रहण) नियमन, 2011 का अनुपालन करते हुए अनिवार्य ओपन ऑफर के अनुरूप है।

यह अधिग्रहणकर्ता दरअसल बेरह्यांडा मिडको लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, यानी जुस्मिरल मिडको लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो सामूहिक रूप से एडवेंट इंटरनेशनल जीपीई IX फंड्स और एडवेंट इंटरनेशनल जीपीई एक्स फंड्स के नियंत्रण में है, जो अंततः एडवेंट इंटरनेशनल कॉरपोरेशन द्वारा प्रबंधित किए जाते हैं।

लक्षि‍त कंपनी, जो कि 6 नवंबर 2018 को गठित की गई एक बायो-फार्मास्युटिकल कंपनी है, एक एकीकृत अनुबंध विकास एवं विनिर्माण संगठन है और यह अपने नवाचार प्रयासों के तहत दिग्‍गज वैश्विक फार्मास्युटिकल और एग्रोकेमिकल या कृषि रसायन कंपनियों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है। यह अपने निर्मित एपीआई और उन्नत दवा मध्यवर्ती को भारत के बाहर स्थित बाजारों में भी निर्यात करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.