Categories: News-Headlines

CCI ने प्लेटिनम आउल द्वारा इंटास की इक्विटी शेयरधारिता का अधिग्रहण करने को मंजूरी दी

प्रस्तावित सौदे में प्लेटिनम आउल द्वारा इंटास की इक्विटी शेयरधारिता (बकाया शेयरों के आधार पर) के 3 प्रतिशत का द्वितीयक अधिग्रहण शामिल है।

प्लेटिनम आउल

प्लेटिनम आउल अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (एडीजीएम) में गठित की गई एक सीमित दायरे वाली कंपनी (प्राइवेट लिमिटेड कंपनी) है। यह प्लेटिनम जैस्मीन ए 2018 ट्रस्ट के लिए ट्रस्टी के रूप में अपनी हैसियत के तहत कार्य कर रही है, जिसे एक निपटान विलेख दिनांक 27 जनवरी 2019 द्वारा एडीजीएम के कानूनों के तहत स्थापित किया गया था। अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) दरअसल प्लेटिनम जैस्मीन ए 2018 ट्रस्ट का एकमात्र लाभार्थी और निपटानकर्ता है। एडीआईए एक सार्वजनिक संस्थान है जिसे अबू धाबी अमीरात की सरकार द्वारा एक स्वतंत्र निवेश संस्थान के रूप में स्थापित किया गया है।

इंटास

इंटास एक सार्वजनिक कंपनी है जो फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशंस के विकास, निर्माण और विपणन के व्यवसाय में संलग्‍न है और यह इंटास समूह की परम जनक कंपनी है। इंटास के उत्पादों की पूरे भारत में उपस्थिति है और इसके व्यापक पोर्टफोलियो में स्पेशि‍यलिटी और जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं जो भारत स्थित उसके विनिर्माण केंद्रों से विश्व स्तर पर निर्यात किए जाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

16 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.