Categories: News-Headlines

CCI ने ग्रीनफॉरेस्ट न्यू एनर्जीज बिडको लिमिटेड द्वारा टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ग्रीनफॉरेस्ट न्यू एनर्जीज बिडको लिमिटेड द्वारा टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी। प्रस्तावित संयोजन टीपीआरईएल के आंतरिक पुनर्गठन और ग्रीनफॉरेस्ट द्वारा टीपीआरईएल की इक्विटी शेयर पूंजी के 11.43% तक के अधिग्रहण से संबंधित है।

ग्रीनफॉरेस्ट न्यू एनर्जीज बिडको लिमिटेड (ग्रीनफॉरेस्ट) एक निवेश कंपनी है, जिसे ब्लैकरॉक अल्टरनेटिव्स मैनेजमेंट, एलएलसी (बीएएम) और मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी पीजेएससी (एमआईसी) द्वारा प्रस्तावित संयोजन के लिए अप्रत्यक्ष रूप से निगमित किया गया है।

बीएएम ब्लैकरॉक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। ब्लैकरॉक एक अमेरिकी सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी है, जो संस्थागत और व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए वैश्विक निवेश प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन और सलाहकार सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय है। ब्लैकरॉक कंपनी दुनिया भर में संस्थागत और व्यक्तिगत निवेशकों की ओर से संपत्ति का प्रबंधन करती है।

एमआईसी अबू धाबी सरकार की एक निवेश कंपनी है। यह ऊर्जा, उपयोगिता और अचल संपत्ति सहित विभिन्न उद्योगों में निवेश और विकास का प्रबंधन करती है।

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (टीपीसीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसके माध्यम से टीपीसीएल भारत में अपना अक्षय ऊर्जा का कारोबार करती है। टीपीआरईएल का प्रमुख कारोबार ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों के माध्यम से बिजली उत्पादन करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.