भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड, आईआईएचएल बीएफएसआई (इंडिया) लिमिटेड और आसिया एंटरप्राइजेज एलएलपी द्वारा रिलायंस कैपिटल लिमिटेड में नियंत्रण/हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है।
प्रस्तावित संयोजन इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल), आईआईएचएल बीएफएसआई (इंडिया) लिमिटेड (आईआईएचएल बीएफएसआई), और आसिया एंटरप्राइजेज एलएलपी (आसिया) द्वारा रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल/टारगेट) में शेयर हासिल करके नियंत्रण के अधिग्रहण से संबंधित है। आईआईएचएल, आईआईएचएल बीएफएसआई और आसिया को इसके बाद संयुक्त रूप से अधिग्रहणकर्ता के रूप में जाना जाएगा। टारगेट दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) के तहत शुरू की गई दिवाला समाधान कार्यवाही से गुजर रहा है।
आईआईएचएल एक वैश्विक व्यापार लाइसेंस (श्रेणी 1) लाइसेंसधारी कंपनी है जो मॉरीशस गणराज्य में निगमित है और मॉरीशस के वित्तीय सेवा आयोग द्वारा नियंत्रित है। आईआईएचएल की मुख्य गतिविधि निवेश होल्डिंग है जिसके द्वारा आईआईएचएल विविध क्षेत्रों में फैली विभिन्न कंपनियों में शेयर रखती है। आईआईएचएल किसी भी उत्पाद का निर्माण, आपूर्ति, वितरण या बिक्री या कोई सेवा प्रदान नहीं करती।
आरसीएल, भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए के तहत एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (सीआईसी) – जमा राशियां स्वीकार या धारण नहीं करने वाली प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण (एनबीएफसी-सीआईसी-एनडी-एसआई) के रूप में पंजीकृत है। एक सीआईसी के रूप में , आरसीएल मुख्य रूप से एक होल्डिंग कंपनी है, जो अपनी अनुषंगियों, सहयोगियों और अन्य समूह कंपनियों में निवेश रखती है। आरसीएल की अनुषंगियां और सहयोगी वित्तीय सेवा क्षेत्र में विभिन्न व्यवसायों में संलग्न हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment