Categories: News-Headlines

CBIC के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने IRS (C&IT) अधिकारियों के 72वें बैच के पासिंग आउट समारोह की अध्यक्षता की

आईआरएस (सीएंडआईटी) के 72वें बैच का प्रेरण (इंडक्शन) प्रशिक्षण आज यहां राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी (नासिन), फरीदाबाद में पासिंग आउट परेड के साथ संपन्न हुआ। 72वें बैच में कुल 33 अधिकारी हैं, जिनमें 7 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। ये युवा अधिकारी देश में सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष करों के संचालन में सबसे आगे होंगे।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने पासिंग-आउट परेड, 2023 की अध्यक्षता की और इस अवसर पर मुख्य भाषण भी दिया।

विवेक जौहरी ने अपने मुख्य भाषण में युवा अधिकारियों से सहूलियत देने और अमल करने के बीच संतुलन बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने करदाताओं की सहूलियत के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने विशेष बल देते हुए कहा कि ये सभी अधिकारी लोक सेवक के रूप में अपनी भूमिका को याद रखें, वे लोगों के लिए सुलभ रहें और स्‍वयं वे बदलाव बनें जो वे देखना चाहते हैं।

विवेक जौहरी ने 72वें बैच को अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी और इसके साथ ही इन अधिकारियों को हरफनमौला बनाने के लिए उनके परिवारों के बहुमूल्‍य योगदान को भी सराहा।

इससे पहले अपने स्वागत भाषण में नीता लाल बुटालिया, प्रधान महानिदेशक, नासिन ने अपने प्रोफेशनल जीवन में कड़ी मेहनत करने और एक बेहतरीन कार्य नैतिकता बनाए रखने के विशेष महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इन अधिकारियों को याद दिलाया कि नासिन के साथ उनका जुड़ाव खत्म नहीं हुआ है, बल्कि उनकी सेवानिवृत्ति‍ तक जारी रहेगा।

सदस्य (प्रशासन) आलोक शुक्ला ने अपने संबोधन में इन अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे निर्दिष्‍ट कार्य में उत्साहपूर्वक लग जाएं और देश की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित रहें।

अमृत काल, जो कि भारत@100 तक की 25 साल की लंबी अवधि की शुरुआत का प्रतीक है, की भावना को ध्यान में रखते हुए इन युवा अधिकारियों को अत्याधुनिक या भविष्यवादी और समावेशी होने के लिए बेहतरीन ढंग से प्रशिक्षित किया गया है। पासिंग आउट समारोह के दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित पांच प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए पदक से सम्मानित किया गया।

मनिंदरजीत कौर ने वित्त मंत्री का स्वर्ण पदक प्राप्त किया

रश्मि शकरवाल ने अध्यक्ष का स्वर्ण पदक प्राप्त किया

प्रशांत शर्मा ने एन.के. उपाध्याय स्मृति स्वर्ण पदक प्राप्त किया

रश्मि शकरवाल ने कौशल्या नारायणन स्मृति स्वर्ण पदक प्राप्त किया

अभिषेक कुमार सिंह ने महानिदेशक का स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.