Categories: News-Headlines

CBI ने चक्र-2 अभियान के अंतर्गत पांच अलग-अलग मामलों में विभिन्‍न राज्‍यों में 76 स्थानों पर छापेमारी की

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने चक्र-2 अभियान के अंतर्गत पांच अलग-अलग मामलों में विभिन्‍न राज्‍यों में 76 स्थानों पर छापेमारी की। इस अभियान का उद्देश्य देश में साइबर से जुड़े संगठित वित्तीय अपराध तंत्र का खात्मा करना है।

सीबीआई ने राष्‍ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों तथा निजी संगठनों के साथ संयुक्‍त रूप से यह अभियान शुरू किया है। इस सिलसिले में अनेक संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है और मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्डडिस्‍क, सिम कार्ड और पेन ड्राइव सहित अनेक उपकरण जब्‍त किए गए हैं। सीबीआई संगठित अपराध की रोकथाम के लिए सभी मामलों का विवरण एफबीआई, इंटरपोल, ब्रिटेन, सिंगापुर और जर्मनी की जांच एजेंसियों समेत अंतर्राष्‍ट्रीय कानूनी एजेंसियों के साथ भी साझा करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

1 hour ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.