Categories: News-Headlines

CBI ने आबकारी नीति घोटाले में दिल्‍ली के उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के सहयोगी विजय नायर को गिरफ्तार किया

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-(CBI) ने आबकारी नीति घोटाले में दिल्‍ली के उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के सहयोगी और आम आदमी पार्टी के संपर्क प्रमुख विजय नायर को गिरफ्तार किया है। नई दिल्‍ली में कल, सीबीआई मुख्‍यालय में पूछताछ के बाद नायर को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मनीष सिसोदिया और विजय नायर सहित 15 व्‍यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। नायर को आबकारी लाइसेंस आबंटन की साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई का आरोप है कि एक शराब कंपनी के मालिक से विजय नायर के जरिए रिश्‍वत ली गई।

सीबीआई ने बताया कि नायर मुम्‍बई स्थित ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर का पूर्व मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

4 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.