Categories: News-Headlines

CBI चारा घोटाले मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका को चुनौती देने के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय पहुंची

सी.बी.आई. चारा घोटाले के सिलसिले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका को चुनौती देने के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय पहुंची। इस संबंध में सर्वोच्‍च न्‍यायालय, झारखंड उच्‍च न्‍यायालय द्वारा लालू प्रसाद यादव को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली सी.बी.आई की याचिका को सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गया है। सी.बी.आई. ने राजद नेता की जमानत रद्द करने की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की है।

चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई की अदालत ने लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराया था। यह घोटाला उस समय मवेशियों के चारे और अन्य आवश्यकताओं पर काल्पनिक खर्च के लिए विभिन्न सरकारी खजानों से 950 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के संदर्भ में हैं, जब लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.