Categories: News-Headlines

CBDT ने करदाताओं को मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए 1 अप्रैल 2024 से अपने आयकर रिटर्न-ITR दाखिल करने की सुविधा प्रदान की

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड – सीबीडीटी ने करदाताओं को मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए पहली अप्रैल 2024 से अपने आयकर रिटर्न-आई टी आर दाखिल करने की सुविधा प्रदान की है। आईटीआर-1, आईटीआर-2 और आईटीआर-4 जैसे आयकर आमतौर पर करदाता रिटर्न दाखिल करने के लिए उपयोग करते हैं। ये इस महीने की पहली तारीख से ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्‍ध हैं। कंपनियां आईटीआर-6 के जरिए भी अपना रिटर्न दाखिल कर सकेंगी। सीबीडीटी ने कहा है कि मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए अब तक लगभग 23 हजार आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। आईटीआर 3, 5 और 7 दाखिल करने की सुविधा जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। सीबीडीटी का कहना है कि यह पहली बार है जब आयकर विभाग ने करदाताओं को नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन से अपना रिटर्न दाखिल करने की सुविधा प्रदान की है। कर अदा करने की निर्बाध सेवा प्रदान करने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.