Categories: News-Headlines

Canada Open 2023: भारतीय शटलर आज कैलगरी में अपना अभियान शुरू करेंगे

कनाडा के कैल्‍गरी में भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी कनाडा ओपन वर्ल्‍ड टूर सुपर 500 प्रतियोगिता में अपना अभियान शुरू करेंगे। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और वर्तमान में बी.डब्‍ल्‍यू.एफ. विश्‍व रैंकिंग में 12वां स्‍थान प्राप्‍त ताइपे ओपन प्रतियोगिता में पी.वी. सिन्‍धू शामिल न हो सकी। सिन्‍धू कनाडा की विश्‍व नम्‍बर 61 खिलाड़ी तालिया एन.जी. के खिलाफ अपना महिला एकल अभियान शुरू करेंगी।

महिला एकल मुख्‍य ड्रॉ में भारत की तस्‍नीम मीर और गाडे रूथविक शिवानी भी मुख्‍य ड्रॉ में खेलेंगी। तस्‍नीम का मुकाबला वियतनाम की थूयी नगयुयेन से होगा, जबकि रूथविक शिवानी थाइलैण्‍ड की सुपनि‍डा काटेथोम के खिलाफ खेलेंगी। पुरूष एकल मुकाबले में विश्‍व के 19 नम्‍बर के खिलाड़ी लक्ष्‍यसेन मुख्‍य ड्रॉ में भारत के एकमात्र बैडमिंटन खिलाडी होंगे। लक्ष्‍यसेन का मुकाबला 32वें दौर में थाइलैण्‍ड के विश्‍व के तीन नम्‍बर के खिलाड़ी कुनलावुत वितीदसरन के साथ होगा।

राष्ट्रमंडल खेल 2014 के चैम्पियन परूपल्‍ली कश्‍यप जर्मनी के काई शैफर के खिलाफ क्‍वालीफायर मुकाबले में खेलेंगे। भारत के एस. संकर मुथू स्‍वामी सुब्रमण्‍यन और बी. साई प्रणीत भी क्‍वालीफायर मुकाबलों में शुरूआत करेंगे। पुरूष युगल में कृष्‍णा प्रसाद गारगा और विष्‍णुवर्धन गौड़ पंजाला भारत की एकमात्र चुनौती होंगे। वे शुरूआती मुकाबले में फ्रांस की जोड़ी जुलियन माईओ और विलियम विलेगर के सामने पहला मुकाबला खेलेंगे।

महिला युगल में भारत की जोड़ी तनिशा क्रास्‍तो और अश्विनी पोनप्‍पा का ऑस्‍ट्रेलिया की जोड़ी कैटलि‍न इया और ग्रोन्या सोमरविले के साथ मुकाबला होगा। भारत की जोड़ी रूतपर्ना पाण्‍डा और स्‍वेतापरना पाण्‍डा मुख्‍य ड्रॉ में शुरुआत करेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.