मंत्रिमंडल ने पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के लिए भारत और माल्टा के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

Cabinet approves MoU between India and Malta to strengthen cooperation in tourism sector

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल के पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग मजबूत बनाने के लिए भारत और माल्टा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है। इस समझौता ज्ञापन पर माल्टा के उपराष्ट्रपति की आगामी यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए जाएंगे।

प्रमुख विशेषताएं-

समझौता ज्ञापन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

  1. दोनों देशों में पर्यटन उद्योग के गुण संपन्न गंतव्यों को प्रोत्साहित करना
  2. दोनों देशों में पूरे विश्व से पर्यटकों के आगमन को बढ़ाना
  • पर्यटन में मानव संसाधन विकास तथा दोनों देशों में भ्रमण संबंधी उद्योगों को प्रोत्साहित करना
  1. नए पर्यटन में योगदान करना, प्राकृतिक और मूर्त तथा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से पर्यटन प्रस्तुतीकरण करना, सतत पर्यटन विकास और सूचना प्रौद्योगिकी उपयोग करना
  2. दो देशों की जनता के बीच संबंधों को बढ़ाने के उपायों के तौर पर पर्यटन को मान्यता देना

लाभः

समझौता ज्ञापन से दोनों देशों में पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संस्थागत व्यवस्था करने में मदद मिलेगी। इससे भारत को माल्टा से आने वाले विदेशी पर्यटकों के आगमन का लाभ मिलेगा। फलस्वरूप आर्थिक विकास और रोजगार सृजन होगा।

समझौता ज्ञापन से सहयोग के व्यापक ढांचे और क्षेत्रों के अंतर्गत सभी हितधारकों के पारस्परिक लाभ के लिए दीर्घकालिक पर्यटन सहयोग की अनुकूल परिस्थितियां बनेगी। इससे उद्देश्य पूर्ति के लिए श्रेष्ठ व्यवहारों को शामिल करने की संभावनाओं का पता लगेगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

10 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

This website uses cookies.