नेपाल और बिहार अब बस सेवा से जुड़ गए हैं, आज काठमांडू और बोधगया के बीच बस सेवा की शुरुआत हुई। ये बस सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकी पहल पर शुरु हुई है।
नेपाल की राजधानी काठमांडू और बुद्द की भूमि बोधगया के बीच बस सेवा की शुरुआत की गई है। एक कार्यक्रम में नेपाल के परिवहन मंत्री रघुवीर महासेठ और नेपाल में भारत के राजदूत मंजीब सिंह पुरी ने काठमांडू और बोधगया के बीच बस सेवा का शुभारंभ किया। 45 सीट की क्षमता वाली पूर्णत वातानुकूलित बस 660 किलोमीटर की दूरी 16 घंटे में तय करेगी। काठमांडू में बस शाम में 7 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे बोधगया पहुंचेगी। इसके लिये मुसाफिरों को 1250 रुपये चुकाने होंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2014 में हुई नेपाल यात्रा के दौरान मोटर वाहन समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये गये थे। जिसका मकसद दोनों देशों के बीच सुगम आवागमन और पर्यटन को बढ़ाबा देना है। ये काठमांडू और बोधगया के बीच 5वीं बस सेवा है।
ब्राह्मणो के बारे में ब्राह्मण जाति को हिन्दू धर्म में शीर्ष पर रखा गया है।… Read More
केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)… Read More
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 1998 के… Read More
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB) ने केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र… Read More
पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड… Read More
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment