सड़क सतह कार्यों, लाइटिंग सहित इलेक्ट्रो-मेकैनिक फिटिंग्स,वेंटिलेशन एवं इंटेलीजेंट ट्रैफिक कंट्रोल प्रणालियों का निष्पादन किया जा रहा है। सुरंग के उत्तरी पोर्टल पर चंद्रा नदी पर 100मीटर लंबा एक स्टील सुपर स्ट्रक्चर पुल का कार्य भी निर्माणाधीन है। कोविड-19महामारी प्रकोप के कारण 10दिनों के लिए कार्य रोक दिया गया था।
बॉर्डर रोड्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के समक्ष मामले को उठाया था। इसका परिणाम राज्य सरकार के सक्रिय समन्वयन में साइट पर श्रम के साथ 05अप्रैल, 2020को काम फिर शुरु हो गया। अटल सुरंग में कार्य कोविड-19की सभी आवश्यक सावधानियां बरतते हुए निष्पादित किए जा रहे हैं जिससे कि योजनानुसार सितंबर 2020में इसकी पूर्णता सुनिश्चित की जा सके।
अटल सुरंग का निर्माण इसलिए किया जा रहा है क्योंकि नवंबर और मई के बीच पूर्ण रूप से बर्फ से ढके रहने के कारण मनाली-सरचु-लेह मार्ग प्रत्येक वर्ष छह महीनों के लिए बंद रहता है। यह सुरंग पूरे वर्ष मनाली को लाहौल घाटी से जोड़ेगी और मनाली-रोहतांग दर्रा सरचु-लेह मार्ग की सड़क लंबाई को 46किलोमीटर तक कम कर देगी। सुरंग के जरिये लाहौल के लोगों को शेष भारत से जोड़ने के अतिरिक्त, यह सुरंग सुरक्षा बलों को आगे की कनेक्टिविटी के लिए एक प्रमुख रणनीतिक लाभ प्राप्त करने में सहायता करेगी।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment