Categories: News-Headlines

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का अब तक 66 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ

 

बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का 66 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। राज्य के कुल सात करोड़ 89 लाख मौजूदा मतदाताओं में से कल शाम 6 बजे तक पांच करोड 22 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म एकत्र किए जा चुके थे। ये पुनरीक्षण अभियान 24 जून को शुरू हुआ था।

निर्वाचन आयोग ने इस प्रगति का श्रेय मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी और 77 हजार 8 सौ 95 बूथ स्तरीय अधिकारियों-बीएलओ, बीस हजार से अधिक नवनियुक्त बीएलओ और चार लाख से अधिक स्वयंसेवकों के समन्वित प्रयास को दिया है, जो इस प्रक्रिया में बुजुर्ग, दिव्यांग, बीमार और कमजोर मतदाताओं की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1 लाख 56 हजार बूथ स्तरीय एजेंट-बीएलए भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कल निर्वाचन आयोग को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है। हालाँकि, शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग से कहा कि न्याय के हित में, चुनाव आयोग को पुनरीक्षण कार्य के दौरान आधार, राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र जैसे प्रमुख पहचान दस्तावेजों को स्वीकार करने पर भी विचार करना चाहिए।

फॉर्म जमा करने के लिए अभी 15 दिन शेष हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

23 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

23 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

24 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

1 day ago

This website uses cookies.