बिहार सरकार ने राज्य में बाढ़ राहत उपायों के लिए केंद्र से तीन हजार 763 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की है। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा है कि यह प्रारंभिक आकलन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पटना में केंद्रीय दल के साथ बैठक के दौरान बाढ़ से हुए नुकसान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सहित उच्च अधिकारी मौजूद थे। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव आर. के. सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय केंद्रीय दल राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दल ने आज दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित बाढ़ प्रभावित जिलों का विमान से सर्वेक्षण किया। केंद्रीय दल ने दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान क्षेत्र का भी दौरा किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद केंद्रीय दल ने दरभंगा में समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और मधुबनी के जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। यह दल कल भागलपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों का भी दौरा करेगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद केंद्रीय दल केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौपेंगा।
इस बीच, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों सहित 24 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण दरभंगा-समस्तीपुर खण्ड आज लगातार सातवें दिन रेल यातायात बाधित रहा। 14 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है और 13 रेलगाडियां वैकल्पित मार्गों से चलाई जा रही है। गंगा, बागमति, कोसी और गंढक सहित कई नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment