बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आज राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए पटना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया।
नीतीश कुमार ने हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें राज्य के प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा है।
इस बीच, बक्सर से कहलगांव तक गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से राज्य में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 125 सेंटीमीटर ऊपर जबकि बक्सर में 58 सेंटीमीटर ऊपर हो गया है। कई इलाकों में नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चला रही हैं।
पटना, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार और खगड़िया के तीन सौ से अधिक गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इस कारण छह लाख हेक्टेयर में फैली फसल को नुकसान पहुंचा है। राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई जगहों पर यातायात बाधित हो गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment