भारत बंद के दौरान हुई हिंसा की निंदा

Condemnation of violence during India shutdown

विपक्ष की ओर से बुलाए गए भारत बंद के दौरान हुई हिंसा की भाजपा ने की निंदा। रविशंकर प्रसाद ने कहा- एनडीए कार्यकाल के दौरान औसत महंगाई दर यूपीए सरकार के मुकाबले रही कम। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए बाहरी कारकों को बताया बड़ा कारण।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने भारत बंद के लिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी है लेकिन वह बंद के साथ नहीं है। रही बात सरकार की तो केंद्र सरकार जनता की परेशानी के साथ खड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने बंद के दौरान देश के कुछ हिस्सों में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला और कहा कि इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सरकार ईंधन की कीमतों में वृद्धि के मामले पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कीमतों में वृद्धि सिर्फ घरेलू कारणों की वजह से नहीं है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार देश में लगातार मंहगाई कम करने के लिये काम कर रही है। भाजपा ने कहा कि विपक्ष को जनता का समर्थन नही मिल रहा है, इसलिये हताश निराश होकर हिंसा का सराहा ले रही है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष की ओर से बुलाये गये भारत बंद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए जो काम कर रही है, उससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।

दरअसल, विपक्ष ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। कई विपक्षी दल ईंधन की कीमतों में कटौती की मांग को लेकर विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है ऐसे में कांग्रेस इस तरह के बंद का आयोजन करके देश को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष से इससे ज्यादा उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.